झुंझुनूं में ठेकेदारों की हड़ताल से रुके सरकारी निर्माण कार्य

झुंझुनूं में PWD ठेकेदारों की हड़ताल से 300 करोड़ के निर्माण कार्य अटके, 5 जुलाई से संपूर्ण बहिष्कार की चेतावनी

झुंझुनूं में PWD ठेकेदारों की हड़ताल से 300 करोड़ के निर्माण कार्य अटके, 5 जुलाई से संपूर्ण बहिष्कार की चेतावनी

झुंझुनूं: राजस्थान में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के ठेकेदारों द्वारा चल रहे टेंडर बहिष्कार का बड़ा असर झुंझुनूं जिले में देखने को मिल रहा है। यहां करीब 300 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य अटके हुए हैं। ठेकेदारों की हड़ताल के कारण जिले में सड़क निर्माण, डामरीकरण, मरम्मत और सरकारी भवनों के निर्माण जैसे कई अहम प्रोजेक्ट ठप हो गए हैं।

झुंझुनूं वृत से जुड़े लगभग 150 ठेकेदार 26 जून से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे टेंडरों में भाग नहीं लेंगे।

5 जुलाई से जिले में संपूर्ण कार्य बंद करने की चेतावनी दी गई है। ठेकेदारों ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 जुलाई से PWD के अंतर्गत आने वाले सभी निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे।

झुंझुनूं के अलावा अन्य जिलों के ठेकेदारों ने भी 15 जुलाई से प्रदेशव्यापी बहिष्कार की चेतावनी दी है, जिससे राज्यभर में करीब 2000 करोड़ रुपए के टेंडर अटकने की संभावना है।

यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो जिले की सड़क व्यवस्था और विकास परियोजनाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *