दुनियाभर में मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी Apple अब तेजी से भारत में iPhone निर्माण पर फोकस कर रही है। Canalys की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जून 2025 के बीच भारत में 2.39 करोड़ iPhones बनाए गए, जो पिछले साल की तुलना में 53% अधिक है।
iPhone का बड़ा हिस्सा अमेरिका गया
अनुसंधान संस्था CyberMedia Research के अनुसार, भारत से इस अवधि में 2.28 करोड़ iPhones का निर्यात हुआ — 52% की वार्षिक वृद्धि के साथ। इनका कुल मूल्य ₹1.94 लाख करोड़ रहा, जबकि 2024 में यह आंकड़ा ₹1.26 लाख करोड़ था।
चीन को पीछे छोड़ा
अप्रैल 2025 में, भारत से अमेरिका को 33 लाख iPhones भेजे गए, वहीं चीन से केवल 9 लाख। मार्च से मई के बीच भारत से निर्यात हुए iPhones में से 97% अमेरिका को ही गए। अकेले मई में भारत से अमेरिका को ₹8,600 करोड़ के iPhones भेजे गएपूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मई को Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा:
“iPhones जो अमेरिका में बिकते हैं, वो भारत या किसी और देश में नहीं, अमेरिका में ही बनने चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कम से कम 25% का टैरिफ Apple को देना पड़ेगा।”
Apple भारत में क्यों बढ़ा रहा है निवेश?
Foxconn का ₹23,000 करोड़ का प्लांट कर्नाटक में निर्माणाधीन
चीन पर निर्भरता घटाना: कोविड, ट्रेड वॉर और लॉकडाउन के चलते
सरकारी योजनाएं: Make in India और PLI स्कीम से वित्तीय मदद
तेजी से बढ़ता भारतीय स्मार्टफोन बाजार
iPhone का 70% भारत से एक्सपोर्ट होता है — चीन की तुलना में सस्ता






