झुंझुनूं, 25 जुलाई 2025 — राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को नई अभ्यर्थनाएं मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया अब और तेज़ी से चलेगी। राज्य सरकार के 2025-26 बजट में घोषित 1.25 लाख भर्तियों में से 80,000 से 90,000 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है।
किन-किन विभागों में होगी भर्ती?
RPSC स्तर पर:
- करीब 25,000 से 30,000 पद
कर्मचारी चयन बोर्ड स्तर पर: - लगभग 80,000 से 90,000 पद
इन भर्तियों में शामिल होंगे:
- RAS एवं अधीनस्थ सेवा 2025
- चिकित्सा शिक्षा विभाग
- कॉलेज और स्कूल शिक्षा विभाग
- कृषि विभाग
- सांख्यिकी, अभियंता, खेल, पुलिस, IT, और अन्य विभाग
झुंझुनूं जिले में हर साल हजारों युवा RPSC और अन्य सरकारी सेवाओं की तैयारी करते हैं। यह अपडेट उनके लिए दिशा और उम्मीद दोनों लाता है। इतनी बड़ी संख्या में भर्तियों से नौकरी पाने की संभावना अब और बढ़ गई है।






