HCL टेक्नोलॉजीज के सीईओ सी विजयकुमार (CVK) को वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में ₹94.6 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है, जिससे वह भारत की IT इंडस्ट्री में सबसे अधिक वेतन पाने वाले CEO बन गए हैं।
इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख, ₹80.6 करोड़ के पैकेज के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
पैकेज में 56.9 करोड़ का स्टॉक लाभ
C. विजयकुमार के कुल ₹94.6 करोड़ के पैकेज में शामिल हैं:
- ₹15.8 करोड़ का बेस सैलरी
- ₹13.9 करोड़ का परफॉर्मेंस-बोनस
- ₹56.9 करोड़ के लॉन्ग-टर्म स्टॉक यूनिट्स (RSUs)
- ₹1.7 करोड़ का अतिरिक्त बोनस
663 गुना ज्यादा सैलरी आम कर्मचारी से
TOI रिपोर्ट के मुताबिक, FY25 में विजयकुमार को 7.9% वेतनवृद्धि मिली है। वहीं HCLTech के आम कर्मचारियों की औसतन सैलरी में केवल 3.1% की वृद्धि हुई।
इस आधार पर, विजयकुमार की सैलरी, कंपनी के एक औसत कर्मचारी की तुलना में 662.5 गुना अधिक है।
टर्म बढ़ी, अब 2030 तक CEO बने रहेंगे
कंपनी की Nomination and Remuneration Committee (NRC) की सिफारिश के बाद बोर्ड ने विजयकुमार का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब वह 31 मार्च 2030 तक HCL टेक के MD और CEO बने रहेंगे।
कौन हैं सी विजयकुमार (CVK)?
- जन्म: 13 अक्टूबर 1967, कोयंबटूर, तमिलनाडु
- स्कूलिंग: लॉरेंस स्कूल, लवडेल (ऊटी)
- इंजीनियरिंग: P.S.G. कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु
- परिवार: पत्नी वनिता और बेटी दिव्या
विजयकुमार 2016 में HCL Tech के CEO बने थे और 2021 में उन्हें MD की जिम्मेदारी दी गई। उनके नेतृत्व में कंपनी ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और साइबरसिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
CVK की सफलता की कहानी यह दर्शाती है कि कैसे एक मध्यमवर्गीय भारतीय छात्र, टेक्नोलॉजी और लीडरशिप के क्षेत्र में विश्व स्तर तक पहुंच सकता है। झुंझुनूं और राजस्थान के युवाओं के लिए यह एक प्रेरणास्पद उदाहरण है।






