Need Help with a Loan or Insurance?
Personal, business, or home loan — or any insurance plan. Message us directly. We'll guide you.
Loans | Insurance | Services
Loans | Insurance | Services

झुंझुनूं समेत राजस्थान के 60,000 किसानों को मिलेगा सोलर पंप पर 60% तक अनुदान। अब बिजली विभाग की एनओसी की भी जरूरत नहीं होगी।
राजस्थान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए पीएम कुसुम योजना (कंपोनेंट-बी) के तहत 60,000 किसानों को सोलर पंप लगाने का मौका देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल की परेशानी से मुक्ति मिलेगी, साथ ही 60 प्रतिशत तक अनुदान (सब्सिडी) भी मिलेगा।
| सुविधा | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | पीएम कुसुम योजना – कंपोनेंट B |
| कुल लाभार्थी | 60,000 किसान (राजस्थान में) |
| सोलर पंप क्षमता | 3 HP से 10 HP तक |
| सब्सिडी | कुल लागत का 60% (केंद्र + राज्य) |
| किसान का योगदान | केवल 40% राशि |
| आवेदन प्रक्रिया | पूरी तरह ऑनलाइन |
| NOC आवश्यकता | ❌ बिजली विभाग की NOC अब जरूरी नहीं |
| अतिरिक्त लाभ | 5 साल की वारंटी + बीमा कवर (चोरी या खराबी पर क्लेम) |