3 july ,2025
राजीव कुमार शर्मा ने 3 जुलाई 2025 को राजस्थान के डीजीपी का कार्यभार संभाला
जयपुर: राजस्थान पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने राज्य के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
अपने पहले वक्तव्य में डीजीपी शर्मा ने कहा, “राजस्थान को पूरे देश में पुलिसिंग का मॉडल राज्य बनाया जाएगा। हम हर नागरिक की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे।”
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डीजीपी शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर मुलाकात की और सरकार द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
राजीव शर्मा का प्रशासनिक अनुभव और स्पष्ट विजन राजस्थान पुलिस के लिए एक नई दिशा तय कर सकता है।
झुंझुनूं समेत पूरे राज्य के लिए यह नियुक्ति कानून व्यवस्था की दिशा में नई उम्मीदें लेकर आई है।






