: दिव्यांग बच्चे की मदद करता सरकारी केयर अटेंडेंट

विशेष शिक्षा डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का मौका: हर माह मिलेंगे ₹5590, दिव्यांग बच्चों के लिए नियुक्त होंगे केयर अटेंडेंट

राजस्थान में विशेष शिक्षा डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी स्कूलों में संविदा आधार पर केयर अटेंडेंट बनने का मौका आया है। दिव्यांग विद्यार्थियों की देखभाल और शैक्षणिक सहयोग के लिए नियुक्त होने वाले अटेंडेंट को हर माह ₹5590 मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति फिलहाल 10 माह के लिए हो

राजस्थान सरकार ने विशेष शिक्षा में डिप्लोमा धारकों के लिए दस माह की संविदा नौकरी का रास्ता खोल दिया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने राज्य के सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) की सहायता के लिए केयर अटेंडेंट की नियुक्ति की जाए।

चयनित अभ्यर्थियों को हर माह ₹5590 मानदेय मिलेगा। यह नियुक्ति फिलहाल स्थायी नहीं होगी, लेकिन इसे लेकर दिव्यांग विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह है।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

  • योग्यता: विशेष शिक्षा में डिप्लोमा अनिवार्य
  • आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष
  • पंजीयन: भारतीय पुनर्वास परिषद में पंजीकृत होना जरूरी
  • चयन समिति: पीईईओ अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कमेटी
  1. दिव्यांग बच्चों की स्वच्छता और देखरेख
  2. शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग
  3. स्कूल आने-जाने में मार्गदर्शन और साथ
  4. मिड-डे मील में सहायता
  5. स्थानीय CWSN बच्चों को स्कूल से जोड़ने में मदद
  6. शिक्षकों से संपर्क कर सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी
  • केवल उन्हीं सरकारी स्कूलों में केयर अटेंडेंट लगाए जाएंगे जहां 10 या उससे अधिक CWSN बच्चे नामांकित हैं
  • शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे दिव्यांग विद्यार्थियों का स्कूल में स्थायी ठहराव बढ़ेगा और निजी स्कूलों की निर्भरता कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *